पुस्तकालय

पुस्तकालय

इलाहाबाद संग्रहालय का पुस्तकालय भारतीय कला और पुरात्तत्व पर ग्रन्थसूची के लिए उत्तर भारत का एक बड़ा पुस्तकों का संसाधन है। पुस्तकालय प्रतिवर्ष एण्टीक्विटी, मैन एण्ड इनवायरनमेन्ट और पुरातत्व जैसे प्रसिद्ध और संस्थापित जर्नल्स का अधिग्रहण करता है। पुस्तकालय में संग्रहीत सभी पुस्तकों की ई-केटेलाॅगिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके सोल साफ्टवेयर नवीन संस्थापित अनुभाग में दो इन्टर्न कार्यरत हैं। संग्रहालय का पुस्तकालय सन्दर्भ पुस्तकालय है जहाँ विद्वान, विद्यार्थी एवं अन्य साहित्यकार आवश्यकतानुसार आकर पुस्तकालय की पुस्तकों का अध्ययन करते हैं। इस पुस्तकालय में 28 हजार से अधिक धर्म, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति, कला, संस्कृत और अन्य इनसाइक्लोपीडिया, जर्नल्स आदि जैसी दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध हैं।

किताबें और पत्रिकाएँ